narendranagar ranaa kote
Uttrakhand : नरेंद्र नगर में मौजदा समय में ऐसा कोई इलाका नहीं है जहा विकास के लैहर ना पोहोंची हो, सभी क्षेत्रों के मद्देनज़र हर एक जगह विकास कार्य शुरू है और चल ही रहा है। वही बात युवाओं की करें तो इस बार भाजपा के विधायक सुबोध उनियाल के साथ नरेंद्र नगर का हर युवा साथ खड़ा है, क्यूँकी सुबोध उनियाल ने ना सिर्फ शिक्षा बल्कि खेल के क्षेत्र में भी काफी विकास किया है। आपको बता दे जहा एक तरफ नरेंद्र नगर में पूर्णानाद स्टेडियम बनाने की पूरी तईयारी की जा रही है साथ कई क्षेत्रों में और भी विकास करने की शुरुआत हो रही है वही राजकीय इंटर कॉलेज रणा कोट में हालही में सुबोध उनियाल ने स्टेडियम का शिलान्यास किया।
आपको बता दें नरेन्द्र नगर विधानसभा के फकोट विकास खण्ड अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रणा कोट में लगभग 97 लाख की लागत से एक बड़े स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसका हाल ही में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिलान्यास किया। सुबोध उनियाल के अनुसार खेल क्षेत्र में भी यहां के युवा आगे बढ़े इसी सोच के साथ स्टेडियम की स्थापना की गई है। गांव के युवा व खिलाड़ियों का कहना है कि विधायक के प्रयास से बना यह स्टेडियम हम सभी को खेल क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए मददगार साबित होगा। स्टेडियम के बिना प्रेक्टिस नही हो पाती थी लेकिन अब यह समस्या दूर होगी।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 630 -
11/03/2024 633
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT